भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भाजपा करा रही हमले’, कांग्रेस का आरोप; कहा- हम डरने वाले नहीं

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:   कांग्रेस ने शनिवार को असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किये जाने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा हर अधिकार और न्याय की गारंटी को ‘रौंदना और ध्वस्त करना’ चाहती है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को डराने-धमकाने के ऐसे हथकंडों से नहीं डरेगी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,

लोकतंत्र का अपहरण कर रही भाजपाः खरगे

खरगे ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने भारत के लोगों को संविधान में दिए हर अधिकार और न्याय को कुचलने और ध्वस्त करने का प्रयास किया है। भाजपा लोगों की आवाज को दबाना चाहती है, जिससे लोकतंत्र का अपहरण हो रहा है।

वेणुगोपाल ने हेमंत सरमा को घेरा

एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी कथित हमले का एक वीडियो साझा किया और कहा कि इस बात का और सबूत चाहिए कि ‘सबसे भ्रष्ट’ सीएम हिमंत भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कितने डरे हुए हैं? तो देखिए उनके गुंडे हमारे कांग्रेस के पोस्टर और वाहनों को तोड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें…बाकी फिल्मों पर भारी पड़ा ‘हनु मैन’ का गदा, दुनियाभर में फिल्म ने छापे करारे नोट

वेणुगोपाल ने आगे कहा कि यात्रा में लोगों की भीड़ देखकर भाजपा इतना बौखला गए हैं कि वह किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि असम के उत्तरी लखीमपुर शहर में उसकी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का स्वागत करने वाले बैनर और पोस्टर तोड़ दिए गए हैं, जहां से यह यात्रा शनिवार को गुजरेगी।

बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा राज्य में अपने तीसरे दिन की यात्रा पर है और दिन में बाद में अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने से पहले, उत्तरी लखीमपुर के मुख्यालय शहर सहित लखीमपुर जिले के कई हिस्सों से होकर गुजरेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours