रुद्रपुर : ट्रांजिट कैंप में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार दो महिलाओं के गले से सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए संदिग्धों से पूछताछ हो रही है। वसुंधरा कालोनी फुलसुंगा निवासी ऋचा दूबे पत्नी अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार रात वह स्कूटी से संजय नगर खेड़ा की ओर से घर जा रही थीं। इसी बीच तीन पानी डैम रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली। इस दौरान चेन का कुछ हिस्सा उसके पास ही रह गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उनका पीछा भी किया लेकिन बदमाश नहीं मिले।
ट्रांजिट कैंप में बाइक सवार बदमाशों ने 2 महिलाओं के गले से झपटी चेन, इलाके में दहशत
