सितारगंज रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ था हादसा

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, खटीमा: सितारगंज रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है।

साधुनगर सितारगंज निवासी 35 वर्षीय अजय पाल सिंह राणा पुत्र दशरथ सिंह मजदूरी कर परिवार की आजीविका चलाता था। 31 जुलाई को वह रिश्तेदारी में बाइक पर खटीमा आया था। रात में लौटते वक्त सितारगंज रोड पर झनकट के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

  • मृतक की हैं दो संतानें 

आसपास के लोगों ने उसे उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया। अजय पाल के घर में उसकी पत्नी सुनीता और दो बच्चे 9 वर्षीय सानू, 16 वर्षीय रितिक हैं।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours