नई पुस्तक में क्या है खास?
नई किताब में बाबर को एक क्रूर और निर्दयी शासक के रूप में चित्रित किया गया है। अकबर को सहिष्णुता और क्रूरता का मिश्रण बताया गया है, जबकि औरंगजेब को मंदिरों और गुरुद्वारों को ध्वस्त करने वाला तथा गैर-मुस्लिमों पर कर (जजिया) लगाने वाला शासक कहा गया है। पुस्तक का एक प्रमुख अध्याय, ‘भारत के राजनीतिक मानचित्र का पुनर्निर्माण’, 13वीं से 17वीं शताब्दी के इतिहास पर केंद्रित है। इसमें दिल्ली सल्तनत का उदय और पतन, विजयनगर साम्राज्य, मुगल शासन, उनके खिलाफ प्रतिरोध और सिख समुदाय के उदय जैसे विषय शामिल हैं।
विशेष टिप्पणी का मकसद
NCERT ने पुस्तक में एक विशेष टिप्पणी, ‘इतिहास के कुछ अंधकारमय कालखंडों पर टिप्पणी’, शामिल की है, जिसमें इन बदलावों का औचित्य समझाया गया है। इसके साथ ही, एक विशेष नोट में लिखा गया है, “अतीत की घटनाओं के लिए वर्तमान में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।” इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इतिहास का अध्ययन वर्तमान समाज पर नकारात्मक प्रभाव न डाले।
पहले कक्षा 7, अब कक्षा 8 में पढ़ाई
पहले दिल्ली सल्तनत, मुगल और मराठा जैसे विषय कक्षा 7 की पाठ्यपुस्तक में शामिल थे, लेकिन अब NCERT ने इन्हें कक्षा 8 के नए पाठ्यक्रम में स्थानांतरित कर दिया है। यह बदलाव भारतीय इतिहास के इन महत्वपूर्ण कालखंडों को अधिक विस्तार से पढ़ाने के लिए किया गया है।
NCERT की चुप्पी
हालांकि, इन बदलावों को लेकर कुछ विवाद भी उठ रहे हैं, लेकिन NCERT ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान या स्पष्टीकरण जारी नहीं किया है।
+ There are no comments
Add yours