पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा क्षुद्रग्रह: एस्टेरॉयड की खगोलीय घटना पर नजर बनाए हुए हैं; 40,800 किमी प्रति घंटा रफ्तार

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, नैनीताल: एक विशाल क्षुद्रग्रह बहुत तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह आज पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा। एस्टेरॉयड के विशाल आकार की वजह से विश्वभर के वैज्ञानिक इस खगोलीय घटना पर नजर बनाए हुए हैं।

2025 जेआर नाम का एक विशाल क्षुद्रग्रह बहुत तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। यह आज पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा। एस्टेरॉयड के विशाल आकार की वजह से विश्वभर के वैज्ञानिक इस खगोलीय घटना पर नजर बनाए हुए हैं।

लगभग 25-मंजिला इमारत के आकार का 250 फीट लंबा यह एस्टेरॉयड 28 मई की सुबह 8:40 बजे पृथ्वी से 46 लाख किलोमीटर की दूरी से 40,800 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजरेगा। इतनी निकटता को खगोलीय शब्दों में असामान्य रूप से करीब माना जाता है तथा इसे नियर अर्थ ऑब्जेक्ट के रूप में चिह्नित किया गया है, हालांकि इसे संभावित रूप से खतरनाक की श्रेणी में नहीं रखा गया है।

क्षुद्रग्रह का आकार और गति के अलावा उसकी कक्षा के पृथ्वी की कक्षा के साथ ओवरलैप करने के कारण वैज्ञानिकों के लिए अध्ययन के दृष्टिकोण से यह बहुत महत्वपूर्ण घटना है। आर्यभट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) के मोहित जोशी ने बताया कि इस एस्टेरॉयड की पृथ्वी से टक्कर की कोई संभावना नहीं है लेकिन इसकी निरंतर निगरानी और सतर्कता जरूरी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours