ख़बर रफ़्तार, देहरादून: प्रदेश सरकार ने विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र कराने का निर्णय लिया है। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर यह आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।
राज्य स्थापना के रजत जयंती के उपलक्ष पर नवंबर के पहले सप्ताह में होने वाले विशेष सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय तैयारियों में जुट गया है। सत्र में विधायी कार्य नहीं होंगे। सदन में पक्ष व विपक्ष राज्य के विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा करेगा।
