ख़बर रफ़्तार, देहरादून : उत्तराखंड की सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम रखा गया है। सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार दौरे पर पहुंचेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल हरिद्वार दौरे पर पहुंचेंगे। इससे पहले आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैरागी कैंप में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में नई संहिताओं, राज्य सरकार के विकास कार्यों, चार धाम यात्रा और पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।
डबल इंजन की सरकार के तहत राज्य में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और उत्तराखंड कई मामलों में देश में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। पर्यटन और खनन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विकास पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है।
फूकेंगे चुनावी बिगुल
माना जा रहा है की 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यहां एक बड़ी सभा के माध्यम से अमित शाह प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को जनता के सामने रखकर चुनावी बिगुल फूंकेंगे ।

+ There are no comments
Add yours