दिल्ली और जबलपुर एयरपोर्ट के बाद अब राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट की भी छत गिरी

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: दिल्ली इंटरनेशनल एरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत के टूटने की घटना हाल ही में हुई. अब ऐसी ही एक घटना गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर भी सामने आई है. गुजरात में राजकोट के हिरासर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर छत की कैनोपी गिरने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी के घायल होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.

इस घटना के बारे मेंं राजकोट जिलाधिकारी प्रभव जोशी से पूछे जाने पर उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी से बात करने को कहा. इसके अलावा उन्होंने इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है. संभावना जताई जा रही है कि तेज हवा और बारीश के कारण एयरपोर्ट पर लगी यह कैनोपी टूट गई होगी. एयरपोर्ट अथॉरिटी की मानें तो इसके रिपेयर का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा. फिलहाल इसके घटना के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

बता दें कि हाल ही में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जबलपुर एयरपोर्ट पर भी इसी तरह का हादसा हुआ. दिल्ली एयरपोर्ट पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई, जबकि 5 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी. वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के जबलपुर में डुमना एयरपोर्ट पर टर्मिनल का रूफ टॉप टूट कर एक अधिकारी की कार पर गिरा, जिससे वह चकनाचूर हो गई.

पढ़ें:- ओवर डैम से बदरीनाथ धाम में अलकनंदा नदी की चौड़ाई हुई कम, खौफजदा लोग, अधिकारियों ने दी ये दलील

You May Also Like

More From Author