खबर रफ्तार, भराड़ीसैण(कर्णप्रयाग) : ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतते हुए किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और महानुभावों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा बजट सत्र के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) ने ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को ब्रीफ किया।
ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया गया कि ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतते हुए किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और महानुभावों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अपना व्यवहार संयमित एवं मर्यादित रखने, संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की असामान्य स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल अपने प्रभारी अधिकारी को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
