अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

ख़बर रफ़्तार, टिहर : उत्तराखंड में जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर्यवेक्षण में कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

उपनिरीक्षक मनीष नेगी मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने नत्थीलाल , निवासी ग्राम बमनगांव, पोस्ट पोखरी, तहसील गजा कोतवाली नरेंद्रनगर को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नरेंद्रनगर में आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours