खबर रफ्तार, बंगापानी (पिथौरागढ़) : इनोवा कार से मुनस्यारी जा रहे युवाओं की कार बंगापानी से एक किलोमीटर पहले एन बैंड के पास अनियिंत्रित होकर खाई में गिर गई।
पिथौरागढ़ में बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार खाई में गिरने से तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक सेना का जवान बताया जा रहा है। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

+ There are no comments
Add yours