16.2 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता के साथ AAP विधायकों की मीटिंग, जानिए क्या चर्चा हुई

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद लगातार ये सवाल उठ रहा हैं कि आखिर वो इस्तीफा देंगे या जेल से दिल्ली सरकार चलेगी। सीएम की गिरफ्तारी के बाद पहली बार पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मंगलवार को आप विधायकों के साथ बैठक की है।

सार्वजनिक मंच पर सुनीता केजरीवाल

इससे पहले सुनीता केजरीवाल ने 31 मार्च को आईएनडीआईए की रैली में पहली बार सार्वजनिक मंच से भाषण दिया था। सुनीता केजरीवाल के साथ बैठक के बाद आप विधायकों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ना चाहिए। उन्हें जेल से सरकार चलानी चाहिए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अदालत ने 15 अप्रैल तक कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मीटिंग में पहुंचे 55 AAP विधायक

सीएम अरविंद केजरीवाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। लगभग दस साल बाद अरविंद केजरीवाल एक बार फिर तिहाड़ जेल की दीवारों के पीछे हैं। इस बार हाई सिक्योरिटी वाले खतरे को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

सीसीटीवी के अलावा सेल के बाहर निहत्थे सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं। इस बार केजरीवाल मुख्यमंत्री के रूप में जेल भेजे गए हैं।बैठक के दौरान आप विधायकों ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोग मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं देना चाहिए। इस बैठक में आप के 62 में से 55 विधायक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: शराब घोटाले में संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 6 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे AAP सांसद

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here