आंचल डेयरी ने शहद और 6 किलो पैकिंग में दूध किया लॉन्च, मिलेगा नेचुरल स्वाद

ख़बर रफ़्तार, हल्द्वानी: नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ यानी आंचल डेयरी ने दूध के विभिन्न उत्पादकों के साथ-साथ अब मौन पालन कर शहद उत्पादन के क्षेत्र में कदम बढ़ाया है. उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन के प्रशासक और नैनीताल दुग्ध उत्पादन सरकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में आंचल शहद और 6 लीटर में दूध पैकिंग को लॉन्च किया. वहीं इस मौके पर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट और आंचल डेयरी से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे.

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन दुग्ध उत्पादन के साथ-साथ अब पशुपालकों को मौन पालन के क्षेत्र में जोड़ने जा रहा है. जहां दुग्ध उत्पादकों द्वारा अब पशुपालन के साथ-साथ मौन पालन भी करेंगे और उनको मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड आंचल डेयरी द्वारा सभी तरह के उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे. साथ ही शहद की खरीद और मार्केटिंग का काम भी विभाग द्वारा किया जाएगा.

जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े दुग्ध उत्पादकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके. उत्पादकों द्वारा तैयार किए जाने वाला शहद पूरी तरह से नेचुरल और ऑर्गेनिक शहद होगा. जो स्वाद और पौष्टिकता के साथ-साथ तीन फ्लेवर में उपलब्ध रहेंगे. इसके अलावा आंचल डेयरी द्वारा आज 6 लीटर पैकिंग में दूध का भी लॉन्च किया गया. मुकेश बोरा ने बताया कि अभी तक आंचल डेयरी द्वारा 1 किलो पैकिंग में दूध उपलब्ध करता था. लेकिन बाजारों में बड़े पैकिंग की मांग को देखते हुए 6 लीटर में दूध पैकिंग किया गया है. जिसकी मार्केट में भारी मांग है और लोगों को आसानी से उपलब्ध भी हो जाएगा.

 

You May Also Like

More From Author