‘तेलंगाना से एक नया अध्याय होगा शुरू’ कांग्रेस कार्य समिति की बैठक से पहले सोनिया गांधी का संदेश

खबर रफ़्तार, नई दिल्ली:  मल्लिकार्जुन खरगे की नई टीम वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की पहली बैठक आज हैदराबाद में होने जा रही है। पहली बैठक से पहले, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का एक संदेश सामने आया है।

सोनिया ने इसमें कहा कि नई कार्यसमिति तेलंगाना और देश के सभी लोगों के लिए सम्मान के साथ विकास का एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है।

  • खरगे ने पोस्ट किया सोनिया का संदेश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किए अपने पोस्ट में बैठक से पहले सोनिया गांधी का संदेश साझा किया। अपने संदेश में सोनिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाओं के साथ खड़ी रही है। सोनिया ने कहा,

  • खरगे ने कही ये बात

इस बीच, खरगे ने कहा कि अपने लंबे अनुभव के अनुसार, कांग्रेस कार्य समिति अपनी पार्टी को जीत दिलाने और देश के लोगों के भविष्य को बेहतर बनाने का एक व्यापक रोडमैप तैयार करेगी। खरगे ने आगे कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश के लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, प्रगति और समानता के लिए लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम राष्ट्रीय अखंडता और विविधता में एकता के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

बता दें कि सीडब्ल्यूसी की हैदराबाद में होने वाली इस बैठक को तेलंगाना चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारों का मानना है कि इससे तेलंगाना के पार्टी नेताओं और कैडर में उत्साह पैदा हो रहा है।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी में कांग्रेस के शीर्ष नेता पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने पर विचार-विमर्श करेंगे।

You May Also Like

More From Author