उत्तरकाशी: जिले में घूमने आए एक जर्मन नागरिक को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 30 लाख की ठगी

खबर रफ़्तार, उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में घूमने आए एक जर्मन नागरिक को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 30 लाख की ठगी की गई। दरअसल, आरोपी के द्वारा जर्मन नागरिक को धन शोधन में आने और उसे कार्रवाई से बचाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 30 लाख रुपए ठग है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

उत्तरकाशी कोतवाली प्रभारी तथा पुलिस निरीक्षक भावना कैंथोला ने जानकारी दी है कि डुंडा क्षेत्र के कुंसी गांव में स्थित एक आश्रम में ठहरे डॉ हरमन हेनरिक ने इस संबंध में दी गई अपनी शिकायत में कहा गया है कि चार मार्च को उन्हें एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि उनका नाम धन शोधन मामले में आया है। शिकायत के अनुसार, उस व्यक्ति ने अपने आपको पुलिस का अधिकारी बताते हुए उनसे इस संबंध में किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचने के लिए अपने पास मौजूद रकम को उसके बताए एक बैंक खाते में जमा करने के लिए कहा। उक्त व्यक्ति ने यह भी कहा कि यह रकम बाद में उन्हें वापस कर दी जाएगी।

डॉ हेनरिक ने 30 लाख रुपये आरोपी के खाते में जमा करा दिए। इसके बाद उन्होंने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसका मोबाइल फोन बंद हो चुका था । कैंथोला ने बताया कि ठगी की रकम अधिक होने के कारण डॉ हेनरिक को देहरादून साइबर थाने भेजा गया। जहां उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

You May Also Like

More From Author