खबर रफ्तार, रुद्रपुर : चोरी की 14 मोटरसाइकिलों के साथ पुलिस ने 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। प्रेस वार्ता में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इसके लिए एसएसपी की ओर से पुलिस टीमों का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में सभी रुद्रपुर के रहने वाले हैं और काफी दिनों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

गिरफ्तार लोगों में वार्ड नंबर 14 शनि मंदिर के पास भदईपुरा निवासी शिवम यादव उर्फ सिम्मी यादव, वार्ड नंबर 16 गड्डा कॉलोनी निवासी सचिन पाल, वार्ड नंबर 21 रम्पुरा निवासी विशाल उर्फ झींगा, वार्ड नंबर 14 भदईपुरा निवासी सचिन यादव उर्फ छिद्धा तथा वार्ड नंबर 12 दूधिया नगर निवासी भगवान बाबू शर्मा शामिल है। इन सभी को जेल भेज दिया गया है।

+ There are no comments
Add yours