बाजपुर में गुरविंदर सिंह के घर एनआईए का छापा, खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की आशंका, पूछताछ जारी

खबर रफ़्तार, बाजपुर : उत्तराखंड के बाजपुर में सुल्तानपुर पट्टी के गांव रतनपुरा निवासी गुरविंदर सिंह के घर पर बुधवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम ने छापा मारा। गुरविंदर सिंह के खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की आशंका है। जिसे लेकर एनआईए पूछताछ के लिए बाजपुर पहुंची।

छापे के दौरान टीम को गुरविंदर घर पर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि गुरविंदर सिंह और उसके पिता विदेश में है। वहीं, एनआईए के टेरर, ड्रग तस्करों, गैंगस्टर्स के नेटवर्क से जुड़े मामले को लेकर भी पूछताछ की बातें सामने आई हैं।सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया संदिग्ध मामले में एनआईए की टीम पंजाब हरियाणा, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में छापेमारी कर रही है। लेकिन स्थानीय पुलिस को इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

You May Also Like

More From Author