ख़बर रफ़्तार, ऋषिकेश : Rishikesh स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब फड़ लगाने वाला एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।
मंडी अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप
जानकारी के अनुसार, युवक मंडी परिसर में फड़ लगाकर काम करता है। उसने मंडी समिति के अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इसी के विरोध में वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र में लोगों को नियंत्रित किया।
युवक को नीचे उतारने में जुटी टीम
मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम युवक को समझाने का प्रयास कर रही है। टीम लगातार उससे बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी हुई है।
फिलहाल युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू टीम की कार्रवाई जारी है। घटना के चलते मंडी समिति परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

+ There are no comments
Add yours