Mussoorie में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; चार लोगों के सवार होने की आशंका

खबरे शेयर करे -

एफएनएन, मसूरी : Mussoorie देहरादून जिले के मसूरी क्षेत्र में आज बुधवार सुबह को एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया। मसूरी-कोलूखेत झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। शुरुआती जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हुई। स्थानीय लोगों ने हादसे के तुरंत बाद प्रशासन को जानकारी दी, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि खाई बेहद गहरी और दुर्गम है। घनी झाड़ियों तथा कठिन रास्तों के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीआरएफ की टीम रस्सियों और विशेष उपकरणों की सहायता से वाहन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

फिलहाल कार में सवार लोगों की स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही हादसे से जुड़ी अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours