Priyanka Gandhi से मिलीं ज्योति रौतेला, उत्तराखंड चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, देहरादून / नई दिल्ली : Priyanka Gandhi उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। इसी कड़ी में उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने नई दिल्ली में कांग्रेस महासचिव और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी से मुलाकात की।

इस अहम बैठक में उत्तराखंड की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। खासतौर पर महिला शक्ति की भूमिका और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार को लेकर मंथन किया गया।

ज्योति रौतेला ने प्रियंका गांधी को देवभूमि उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे प्रियंका गांधी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। माना जा रहा है कि चुनावी साल को देखते हुए कांग्रेस जल्द ही उत्तराखंड में बड़े कार्यक्रमों की शुरुआत कर सकती है।

बैठक के दौरान प्रियंका गांधी ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में बूथ स्तर की मजबूती पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण होगी।

मुलाकात के बाद ज्योति रौतेला ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व उत्तराखंड की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ लड़ेगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रियंका गांधी की संभावित उत्तराखंड यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल सकता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours