खबर रफ्तार, बांका : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में आरोपी शेखर यादव को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह के दिन आरोपी ने फोन कर मुख्यमंत्री को 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी शेखर यादव बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। सूचना मिलते ही संग्रामपुर पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी और आखिरकार उसे गुजरात से पकड़ लिया गया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। इस पूरे मामले का खुलासा एसपी द्वारा जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया जाएगा।

+ There are no comments
Add yours