खबर रफ्तार, देहरादून : देहरादून में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरे शहर में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके पहुंचने से पहले ही सड़कों पर कार्यकर्ता स्वागत के लिए जगह-जगह खड़े नजर आए। स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। कई बच्चे प्रधानमंत्री के वेश में आए, जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया। साथ ही कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया।
मंगलवार को प्रधानमंत्री करीब 11,963 करोड़ रुपये की लागत से बने दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को जनता को समर्पित करेंगे। यह परियोजना उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। इस मौके पर वे पहली बार देहरादून में लगभग 12 किलोमीटर लंबा रोड शो भी करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे डाट काली मंदिर से शहीद जसवंत सिंह मैदान तक रोड शो करेंगे, जहां जगह-जगह उनका पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे करीब 12:30 बजे जनसभा स्थल पहुंचकर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन गणेशपुर में भी लाइव प्रसारित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री इस दौरान उत्तराखंड को कई अन्य परियोजनाओं, विशेष रूप से जल विद्युत योजनाओं की भी सौगात देंगे। कार्यक्रम के बाद वे
- देहरादून में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, शहर हुआ मोदीमय
दोपहर करीब 1:30 बजे जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होकर दिल्ली लौटेंगे।

+ There are no comments
Add yours