72 पदों पर निकली ड्राइवर भर्ती, 17 अप्रैल से आवेदन शुरू

खबर रफ्तार, देहरादून : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न सरकारी विभागों में वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 72 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।

आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को हाईस्कूल प्रमाण-पत्र (नाम और जन्मतिथि सत्यापन के लिए), आधार कार्ड की दोनों तरफ की प्रति, आरक्षण से संबंधित प्रमाण-पत्र तथा जिन पदों पर अनुभव आवश्यक है, उनके लिए अनुभव प्रमाण-पत्र अपलोड करना होगा।

यदि आवेदन से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या आती है तो अभ्यर्थी आयोग के टोल-फ्री नंबर 9520991172 या व्हाट्सएप नंबर 9520991174 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल के माध्यम से भी सहायता ली जा सकती है: chayanayog@gmail.com

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 17 अप्रैल 2026
  • अंतिम तिथि: 07 मई 2026
  • आवेदन में संशोधन: 11 मई से 13 मई 2026
  • संभावित लिखित परीक्षा: 21 जून 2026

पदों का विवरण

इस भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में पद भरे जाएंगे। इनमें राज्य कर विभाग, कारागार प्रशासन, समाज कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, जिला प्रशासन कार्यालयों सहित कई विभाग शामिल हैं।

कुल मिलाकर 72 पदों पर भर्ती की जाएगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours