खबर रफ्तार, देहरादून : डीएवी (पीजी) कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब कार्यक्रम में छात्रों के बीच विवाद हो गया। इससे पहले समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था और वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।
कार्यक्रम में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की लाइव प्रस्तुति के दौरान छात्रों में उत्साह देखने को मिला, लेकिन मुख्यमंत्री के रवाना होने के बाद स्थिति बदल गई। डांस के दौरान कुछ छात्रों के बीच कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई।
इस झड़प में एक छात्र गौरव के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिसे कॉलेज की डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

+ There are no comments
Add yours