धामी सरकार का फोकस—धार्मिक शहरों से एयर कनेक्टिविटी मजबूत करना

खबर रफ्तार, उत्तराखंड : देहरादून से हवाई कनेक्टिविटी को लेकर नई जानकारी सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य से देश के प्रमुख धार्मिक शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की मांग की थी। इस संबंध में उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु को पत्र भेजा था।

मुख्यमंत्री ने खास तौर पर वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए देहरादून से सीधी उड़ानें शुरू करने का प्रस्ताव रखा था, ताकि यात्रियों को बेहतर और सीधा कनेक्शन मिल सके।

इस पर केंद्रीय मंत्री ने जवाब देते हुए बताया कि देहरादून से पहले ही 254 साप्ताहिक उड़ानें संचालित हो रही हैं। IndiGo, Air India और Air India Express जैसी एयरलाइंस यहां से अपनी सेवाएं दे रही हैं, जिससे देहरादून का कनेक्शन दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से पहले से जुड़ा हुआ है।

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि नई उड़ानें शुरू करने का निर्णय एयरलाइंस कंपनियां खुद लेती हैं। हालांकि, राज्य सरकार के प्रस्ताव को संबंधित एयरलाइंस के साथ साझा कर दिया गया है और इस पर आगे विचार किया जा रहा है। आने वाले समय में इन धार्मिक शहरों के लिए सीधी उड़ान सेवाएं शुरू होने की संभावना जताई गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours