उत्तराखंड में बिजली कटौती अलर्ट: 9 से 23 अप्रैल इन इलाकों में दिनभर सप्लाई रहेगी बाधित

खबर रफ्तार, हल्द्वानी : शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आगामी दिनों में बिजली गुल रहेगी। ऊर्जा निगम की ओर से जारी रोस्टर जारी कर बताया गया है कि नहर के पुनर्निर्माण और पेड़ों की छटाई कार्य के चलते कई फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह से शाम तक बिजली का शटडाउन रहेगा। इस दौरान 33 केवी और 11 केवी लाइनों से जुड़े कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

अलग-अलग स्थानों पर निर्धारित समय के अनुसार शटडाउन किया जाएगा। यह कटौती सुबह 10 बजे से शाम 5:30 तक की जाएगी। ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप कुमार ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था कर लें, जिससे असुविधा से बचा जा सके।

क्षेत्रवार बिजली शटडाउन की सूची

-9 अप्रैल (गुरुवार): नवाबी रोड-2 गायत्री नगर और 33/11 केवी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

-10 अप्रैल (शुक्रवार): नवाबी रोड-2 सहित 33 केवी व 11 केवी लाइन से जुड़े विभिन्न इलाके।

-11 अप्रैल (शनिवार): नवाबी रोड-2 व अन्य संबंधित फीडर क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

-14 अप्रैल (मंगलवार): शीशमहल, गांधी नगर और नई बस्ती क्षेत्र प्रभावित।

-16 अप्रैल (गुरुवार): मुखानी, राजपुरा, शीशमहल, कालीचौड़, नैनीताल रोड और धान मिल क्षेत्र में शटडाउन।

-18 अप्रैल (शनिवार): दो-नहरिया, सेंट पॉल स्कूल क्षेत्र, काठगोदाम टाउन, बाजार और मंडी क्षेत्र प्रभावित।

-21 अप्रैल (मंगलवार): कालीचौड़ और रामपुर रोड क्षेत्र में बिजली कटौती।

-23 अप्रैल (गुरुवार): हल्द्वानी (नलकूप/संबंधित फीडर क्षेत्र) में शटडाउन रहेगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours