ख़बर रफ़्तार, देहरादून : देहरादून में हुए ब्रिगेडियर हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को पकड़ा है। इनमें से एक को गोली लग गई है। इस मामले में पुलिस अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे हुई मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी है। पुलिस इससे पहले सात आरोपियों गिरफ्तार कर चुकी है।
