ख़बर रफ़्तार, देहरादून : क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी सहायिका का प्रमोश काफी दिनों से लंबित था। ऐसे में सैनी उसे लगातार टालती आ रही थी। इस बीच सहायिका ने सैनी से बात की तो उसने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जबकि, सहायिक रिश्वत नहीं देना चाहती थी।
विजिलेंस ने हरिद्वार से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सैनी ने यह रिश्वत रुड़की क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी सहायिका के प्रमोशन के लिए मांगी थी। आरोपी के घर पर भी विजिलेंस ने छापा मारा। बताया जा रहा है कि वहां से भी कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।

+ There are no comments
Add yours