खबर रफ्तार, देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है। राज्य के पहाड़ी जिलों में तूफान के साथ बारिश होगी। जबकि 3000 मीटर या इससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहेगा। तेज गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 19 और 20 मार्च को राज्य के पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। जबकि 3300 मीटर या इससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका है। कल यानी गुरूवार को हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं बारिश होगी। इन जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 20 मार्च को राज्य के सभी पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इस दौरान तेज गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है।

+ There are no comments
Add yours