इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सात लोगों की जलकर मौत, 3 गंभीर घायल

खबर रफ्तार, इंदौर : आग लगते ही घर में रखे सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया। देखते ही देखते 4 गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित एक कॉलोनी में बुधवार भोर में भीषण हादसा हो गया। एक मकान के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में सात लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए घर तक पहुंच गई और अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने के बाद घर में रखे सिलेंडरों में धमाके शुरू हो गए। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक चार सिलेंडर फटे, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

घटना के समय पुगलिया परिवार के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसके चलते कई रिश्तेदार भी घर पर रुके हुए थे। इसी कारण जनहानि ज्यादा हुई। अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, तिलक नगर थाना क्षेत्र में सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। तीन मंजिला मकान में मनोज सेठिया का परिवार रहता था, जहां से प्रारंभिक कार्रवाई में तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे हुए थे। आग के दौरान बिजली सप्लाई बंद हो जाने से ये लॉक नहीं खुल सके, जिससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कत हुई। दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू करना पड़ा। प्रारंभिक तौर पर यह भी माना जा रहा है कि आग के कारण घर में रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया।

क्र. सं. UHID संख्या नाम पिता/पति का नाम आयु/ लिंग पता दिनांक मोबाइल नंबर स्थिति (Status)
1 260300138591 विजय सेठिया पिता – अज्ञात 65 वर्ष/ पुरुष ब्रजेश्वरी NX बंगाली चौराहा 18-03-2026 पंकज कुकलिया द्वारा लाया गया, मो. 9993006400 मृत
2 260300138590 छोटू सेठिया पिता – विजय 22 वर्ष/ पुरुष ब्रजेश्वरी NX बंगाली चौराहा 18-03-2026 पंकज कुकलिया द्वारा लाया गया, मो. 9993006400 मृत
3 260300138593 सुमन पति – विजय सेठिया 60 वर्ष/ महिला ब्रजेश्वरी NX बंगाली चौराहा 18-03-2026 पंकज कुकलिया द्वारा लाया गया, मो. 9993006400 मृत
4 260300138596 मनोज पिता – अज्ञात 65 वर्ष/ पुरुष ब्रजेश्वरी NX बंगाली चौराहा 18-03-2026 प्रथम जुनेजा द्वारा लाया गया मृत
5 260300138598 सिमरन पति – सौरभ पुगलिया 30 वर्ष/ महिला ब्रजेश्वरी NX बंगाली चौराहा 18-03-2026 पंकज कुकलिया द्वारा लाया गया, मो. 9993006400 मृत
6 260300138600 राशि सेठिया पिता – अज्ञात 12 वर्ष/ महिला ब्रजेश्वरी NX बंगाली चौराहा 18-03-2026 हनी द्वारा लाया गया, मो. 9131685587 मृत
7 260300138602 सौरभ पुगलिया पिता – मनोज 30 वर्ष/ पुरुष ब्रजेश्वरी NX बंगाली चौराहा 18-03-2026 हनी द्वारा लाया गया, मो. 9131685587 रेस्पिरेटरी और मेडिसिन विभाग
8 260300138597 आशीष पिता – मनोज यादव 30 वर्ष/ पुरुष ब्रजेश्वरी NX बंगाली चौराहा 18-03-2026 पंकज कुकलिया द्वारा लाया गया, मो. 9993006400 रेस्पिरेटरी और मेडिसिन विभाग
9 260300138601 हर्षित पुगलिया पिता – मनोज 25 वर्ष/ पुरुष ब्रजेश्वरी NX बंगाली चौराहा 18-03-2026 हनी द्वारा लाया गया, मो. 9131685587 रेस्पिरेटरी और मेडिसिन विभाग

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours