खबर रफ्तार, विकासनगर(देहरादून) : बच्ची घर के पास ही खेल रही थी। इस दौरान वह सड़क पार करने लगी। तभी देहरादून की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने बच्ची को टक्कर मार दी।
दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को खुशहालपुर में गुरुद्वारे के पास एक बिना नंबर प्लेट की काले रंग की तेज रफ्तार जीप ने सड़क पार कर रही तसमीया (7 वर्ष) को टक्कर मार दी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख दिया। करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है, हालांकि पुलिस के मुताबिक पीड़ित पक्ष में शिकायत देने से इनकार कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के खुशहालपुर में घर के पास ही रफाकत अंडे की ठेली लगाते हैं। उनकी बेटी घर के पास ही खेल रही थी। इस दौरान वह सड़क पार करने लगी। तभी देहरादून की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने बच्ची को टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर के कारण बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक दुर्घटना के बाद जीप चालक जस्सोवाला के रास्ते फरार हो गया। उसके बाद ग्रामीणों ने बच्ची के शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रख दिया। सड़क के दोनों और वाहनों की कतार लग गई।

+ There are no comments
Add yours