खबर रफ्तार, देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत ने दावा किया है कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस में आने लिए उतावले हैं. ऐसे लोग कतार लगाकर कांग्रेस में आने को खड़े हैं. जल्द ही कांग्रेस पार्टी लोगों को पार्टी में शामिल कराने का अभियान चलाएगी. इतना ही नहीं हरीश रावत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को अपनी पार्टी संभालने तक की नसीहत दी है.
एक्स पर पोस्ट कर हरीश रावत ने कहा, इस समय कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने वालों की बड़ी कतार लगी हुई है और अधिकांश लोग भाजपा से आने वाले हैं. महेंद्र भट्ट जी को खैरियत मनानी चाहिए कि पहले अपने घर को संभालें, तब इतने बड़े दावे करें। क्योंकि जो लोग सत्ता के लोभ में या किसी दबाव में चले गए थे, वे भी अब देख रहे हैं कि कुछ बदला नहीं है.
आगे उन्होंने कहा, लोग निराश हैं और उत्तराखंड में आम जनमानस में स्पष्ट नाराज़गी है. ऐसे लोग अब निराश होकर कांग्रेस में सम्मिलित होना चाहते हैं. शीघ्र ही हम इस प्रकार का अभियान प्रारंभ करेंगे और मुंहतोड़ जवाब देंगे, ताकि भाजपा को यह भलीभांति समझ में आ सके कि उनके अपने घर की वास्तविक स्थिति क्या है.

+ There are no comments
Add yours