खबर रफ्तार, देहरादून : यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है… हिंदू संगठन के कुछ लोगों द्वारा एलिवेटेड रोड पर यह लिखा गया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग एलिवेटेड रोड पर लिखते नजर आ रहे है, ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं है। कार्यकर्ता देहरादून में हिंदू रक्षा दल के बताए जा रहे है।
सहारनपुर के बिहारी गढ़ थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं हिंदू रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि हमारी इच्छा है कि टैक्स हम देते हैं तो सड़क पर चलना हमारा अधिकार है। एक्सप्रेसवे पर मोहंड में बनाई गई एलिवेटेड रोड पर यह लिखा गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद से लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

+ There are no comments
Add yours