दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत; मची चीख पुकार

खबर रफ्तार, अमेठी : अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई।

यूपी के अमेठी में बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हादसा बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के फुंदनपुर के पास माइनर पुलिया के पास हुआ। मूल रूप से बाहरपुर के पूरे जबर निवासी योगेंद्र सिंह (18) और किशनी निवासी अलाउद्दीन (25) हादसे का शिकार हुए। अलाउद्दीन के पिता मोहम्मद अजीज ने बताया कि वह मंगलवार को देहरादून से घर आया था।

बुधवार को गौरीगंज में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फोटो खिंचवाकर लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही गर्भवती पत्नी आफरीन बदहवास हो गई। दो वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। भाई सलाउद्दीन, सोनू और जफीर का रो-रोकर बुरा हाल है।
योगेंद्र सिंह के पिता बृजेंद्र सिंह ने बताया कि वह घर से जैनबगंज बाजार के लिए निकला था। सूचना मिलते ही मां सीमा सिंह, भाई शैलेंद्र और बहन मोहनी का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours