ईरान में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की हुई मौत

खबर रफ्तार, तेहरान: मध्य ईरान में मंगलवार को एक ईरानी सैन्य हेलीकॉप्टर फल और सब्जी बाजार में गिर गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

हादसा कैसे हुआ और मृतकों में कौन शामिल हैं?
ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, मृतकों में पायलट और सह-पायलट शामिल हैं, जबकि दो अन्य लोग बाजार में मौजूद आम नागरिक थे। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर तेहरान से करीब 330 किलोमीटर दक्षिण में स्थित दोरचेह कस्बे में गिरा। सेना का यह हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण उड़ान पर था।
दुर्घटनास्थल कहां स्थित है?
दोरचेह इस्फहान प्रांत में स्थित है, जहां ईरान का एक प्रमुख वायुसेना अड्डा है। इसी प्रांत में एक परमाणु केंद्र भी है, जिस पर जून में ईरान-इस्राइल युद्ध के दौरान अमेरिका ने हमला किया था। इससे पहले गुरुवार देर भी इसी तरह का हादसा हुआ था, जब प्रशिक्षण के दौरान हमेदान शहर के पास एक एफ-4 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours