उत्तराखंड: राजकीय मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, सभी कक्षाएं स्थगित

खबर रफ्तार, हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां राजकीय मेडिकल हल्द्वानी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कॉलेज प्रशासन को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। एहतियातन सभी कक्षाएं स्थगित की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्रिंसिपल को धमकी भरा ईमेल भेजा गया गया। जिसमें कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह ईमेल प्राचार्य की आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ। प्रिंसिपल ने मामले में पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच अभियान शुरू कर दिया गया है।

वहीं, छात्र-छात्राओं और स्टाफ की सुरक्षा के मद्देनजर सभी कक्षाएं स्थगित की गई है। कालेज प्रशासन ने बच्चों को अनावश्यक रूप से परिसर में न आने की सलाह दी गई है। बता दें कि इससे पहले भी उत्तराखंड के कई न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours