खबर रफ्तार, देहरादून : गृह मंत्रालय का अनुरोध, जनगणना के दोनों चरणों के दौरान कर्मचारियों के तबादले न करें। चुनाव आयोग के अप्रैल में होने वाले एसआईआर में भी 12 हजार कर्मचारी लगेंगे।
एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे नए तबादला सीजन में 40 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के शुरुआती दिनों में तबादले नहीं होंगे। गृह मंत्रालय ने जहां जनगणना के दोनों चरणों के दौरान तबादले न करने का अनुरोध किया है तो वहीं अप्रैल में ही चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) भी शुरू होगा।
एसआईआर : बीएलओ समेत 12 हजार कर्मचारी लगेंगे
चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में 11,700 बीएलओ समेत 12 हजार से अधिक अधिकारी, कर्मचारी लगेंगे। इसके लिए आयोग ने अप्रैल माह तय कर दिया है। तिथियों की घोषणा बाकी है। एसआईआर की प्रक्रिया करीब एक माह तक चलेगी। इस दौरान इसमें लगे कर्मचारियों के तबादले नहीं होंगे।

+ There are no comments
Add yours