खबर रफ्तार, देहरादून: राजधानी देहरादून के डोईवाला में से बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शनिवार को सड़क मार्ग पर 7 लाख रूपए की कीमत का सोने का हार गिरा हुआ था। इस दौरान यह सोने का रानीहार स्कूली बच्चों को मिला। छात्र सोने का हार लेकर सीधा ज्वेलर्स के पास पहुंचे। यहां हार की जांच में पता चला कि यह लाखों की कीमत का है। ज्वेलर्स ने दून पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हार को उसके असली मालिक तक पहुंचा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला डोईवाला के रानीपोखरी क्षेत्र में से सामने आया है। जहां स्थित बालिका इंटर कालेज के गेट से कुछ ही दूरी पर सोने का रानीहार पड़ा था। स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चों को यह रानीहार सड़क पर पड़ा मिला। तो उन्होंने इसे उठा लिया। बच्चे सीधा एक ज्वेलर्स के पास पहुंचे। यहां हार की जांच परख की गई। हार की कीमत लगभग 7 लाख रूपए बताई गई। ज्वेलर्स ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हार को कब्जे में लिया। इसी के साथ ही बच्चों के साथ पूछताछ की गई।
पुलिस ने स्कूली बच्चों की सहायता से घटनास्थल पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले गए। पुलिस ने अन्य कई तरीकों से जानकारी प्राप्त की। आखिर पुलिस हार के असली मालिक तक पहुंच गई। सीमा डोभाल, निवासी 583 रानीपोखरी से संपर्क कर पुलिस ने उन्हें हार सौंप दिया। लेकिन, स्कूली बच्चों, ज्वेलर्स और दून पुलिस की मदद से यह संभव हुआ। सभी ने ईमानदारी की मिसाल दी है। जिस पर महिला भावुक हो गई। महिला ने सभी का आभार जताया है।

+ There are no comments
Add yours