खबर रफ्तार, मुंबई : बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ‘धुरंधर देवेंद्र’ पोस्टर लगाए गए। भाजपा ने 227 में से 89 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। इसके साथ ही करीब तीन दशक से चल रहा ठाकरे परिवार का राज खत्म हो गया है।
बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ‘धुरंधर देवेंद्र’ पोस्टर लगाए गए। भाजपा ने 227 में से 89 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई। मुंबई में बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है। देश की सबसे समृद्ध बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में अपना मेयर बनाने का भाजपा का 45 साल पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। करीब तीन दशक से चल रहा ठाकरे परिवार का राज खत्म हो गया है।
इसी बीच शहर के कई इलाकों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तस्वीरों वाले ‘धुरंधर देवेंद्र’ पोस्टर लगाए गए हैं, जो चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। ये पोस्टर मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना की ओर से लगाए गए हैं, जो हाल ही में नगरसेवक भी चुने गए हैं।
वहीं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) को 65 सीटें, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 29 सीटें और कांग्रेस को 24 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इसके अलावा एमआईएमआईएम ने 8, मनसे ने 6, एनसीपी ने 3, समाजवादी पार्टी ने 2 और एनसीपी (एसपी) ने 1 सीट जीती है।
29 में से 25 महानगरपालिकाओं में लहराया भगवा
राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में से मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, पनवेल व नासिक में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बड़ी जीत मिली है। भाजपा ने पुणे व पिंपरी चिंचवाड़ में पवार परिवार को मात दी है, जहां चाचा-भतीजे की पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। चार निकायों को छोड़कर सभी निकायों में कहीं भाजपा अकेले तो कहीं शिवसेना के साथ सत्तासीन होगी। भाजपा की स्थापना के 45 वर्षों में पहली बार बीएमसी में भाजपा का महापौर बनेगा। 29 नगर निगमों की 2,869 सीटों का रिजल्ट आ गया है। भाजपा 1441 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 405 सीटें, कांग्रेस को 318, अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) को 164 और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) को 15 और मनसे को 14 सीटें मिलीं।कांग्रेस के हिस्से तीन निकाय
- चुनाव में कांग्रेस को लातूर, चंद्रपुर व भिवंडी-निजामपुर ने सहारा दिया है।
- लातूर में कांग्रेस ने 70 सदस्यीय निकाय में 43 सीटें जीत स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि भाजपा 22 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
- भिवंडी-निजामपुर में कांग्रेस 30 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। 90 सदस्यीय निकाय में भाजपा को 22, शिवसेना 12 व राकांपा-शरद 12, अन्य को 14 सीटें मिली। निगम में कांग्रेस-राकांपा के आने की उम्मीद है।
- मालेगांव नगर निगम में इंडियन सेकुलर लार्जेस्ट असेंबली ऑफ महाराष्ट्र पार्टी नंबर एक बनी है। इसने 84 में से 35 सीटें जीती हैं, जबकि एआईएमआईएम 21 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है।

+ There are no comments
Add yours