गौचर में मेले के दौरान हंगामा, पुलिस ने कई नेताओं को लिया हिरासत में । 

ख़बर रफ़्तार, कर्णप्रयाग (चमोली): आज गौचर में आयोजित कृषि मेले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मेले में पहुंचे हैं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

गौचर में आयोजित कृषि मेले के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय, जंगली जानवरों से सुरक्षा समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

बता दें कि आज गौचर में आयोजित कृषि मेले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मेले में पहुंचे हैं। जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी के अनुसार  शिव गंगा वेडिंग प्वाइंट पर एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। वहीं, कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

You May Also Like

More From Author