ख़बर रफ़्तार, देहरादून: शिक्षा विभाग द्वारा दिव्यांगता के फर्जी प्रमाणपत्र मामले में शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। 15 दिन के भीतर साक्ष्यों के साथ तलब किया गया है।
दिव्यांगता के फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने वाले चिकित्सक भी जांच के दायरे में आएंगे। शिक्षा विभाग में दिव्यांगता के फर्जी प्रमाणपत्र से 51 शिक्षक नौकरी पा गए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रमाणपत्र चिकित्सकों की ओर से जारी किए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल कुमार सती ने दिव्यांगता के फर्जी प्रमाणपत्र मामले में शिक्षकों को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के भीतर साक्ष्यों के साथ तलब किया है। विभाग की ओर से इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों को चलन क्रिया, दृष्टिदोष और अस्थि दोष के आधार पर प्रमाणपत्र दिए गए।

+ There are no comments
Add yours