Uttarakhand: घूमने आए डॉक्टर की हृदयगति रुकने से मौ*त, परिवार में मातम

ख़बर रफ़्तार, नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में से दुखद खबर सामने आई है। जहां एक 42 वर्षीय डॉक्टर की अचानक मौत हुई है। बताया गया कि वह अपनी पत्नी के साथ यहां घूमने आए थे। इस दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हुई है। इस घटना की सूचना पर परिजनों में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना भवाली में घोड़ाखाल चाय बागान में हुई है। जहां गुजरात निवासी डॉ. विशाल शुक्ला (42) पुत्र कौशिक कुमार शुक्ला अपनी पत्नी के साथ घूमने आए थे। इस दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीएचसी भवाली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौत की वजह हार्ट अटैक माना जा रहा है।

इस घटना की जानकारी पर परिजनों में शोक की लहर है। वहीं, मृतक के पिता ने फोन के माध्यम से पुलिस को बेटे के पहले से बीमार होने की जानकारी दी। साथ ही आग्रह किया कि बिना किसी कार्रवाई के शव गुजरात भेज दें।

You May Also Like

More From Author