ख़बर रफ़्तार, देहरादून: कालूसिद्ध मंदिर के पीछे सौंग नदी में सोमवार सुबह एक सड़ा-गला शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी।
जौलीग्रांट थानो वन रेंज के अंतर्गत कालूसिद्ध मंदिर के पीछे सौंग नदी में सोमवार सुबह एक सड़ा-गला शव बरामद किया गया। स्थानीय लोग जब सौंग नदी के पास लकड़िया बीनने गए तो उन्हें काफी दुर्गंध महसूस हुई, उन्होंने पास जाकर देखा तो वहां पर एक सड़ी-गली लाश पड़ी हुई है। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई।

+ There are no comments
Add yours