पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जौहर यूनिवर्सिटी और आजम खां के घर के आसपास कई थानों की पुलिस लगाई गई है। पुलिस के आला अधिकारी लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं। खुफिया विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।
आजम खां के मोहल्ले को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने आसपास की कई दुकानों और गलियों को अस्थायी रूप से बंद करा दिया है। सपा जिलाध्यक्ष समेत जिले के तमाम वरिष्ठ नेता आजम खां के आवास पर पहुंच चुके हैं। कार्यकर्ताओं में अखिलेश यादव के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव और आजम खां के बीच यह मुलाकात लंबे समय से चल रहे गिले-शिकवे दूर करने और संगठन से जुड़े मसलों पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। साथ ही अखिलेश यादव आजम खां की सेहत का हालचाल भी लेंगे।
प्रशासन ने अखिलेश यादव की सुरक्षा के लिए तीन मजिस्ट्रेट और सीओ स्तर के अधिकारी तैनात किए हैं। पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र को घेरे में लेकर निगरानी बढ़ा दी है। फिलहाल जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।
+ There are no comments
Add yours