खबर रफ़्तार, देहरादून: उड़ान योजना के तहत में एयर कनेक्टिविटी का विस्तार किया जा रहा है। हैरिटेज एविएशन के माध्यम से आज से पिथौरागढ़ से मुनस्यारी, हल्द्वानी से अल्मोड़ा से हेली सेवा संचालित किया जाएगा।
उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा बुधवार से शुरू होगी। डीजीसीए की अनुमति के बाद हैरिटेज एविएशन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। मुनस्यारी व अल्मोड़ा के लिए प्रति यात्री 2500 रुपये किराया निर्धारित किया गया।
