पंचायत चुनाव 2025: उत्तराखंड में नतीजों की उलटी गिनती शुरू

खबर रफ़्तार, देहरादून: उत्तराखंड में दो चरणों में हुए सामान्य त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। इससे पहले प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में डबल लॉक से सीलबंद मत पेटिकाओं को मतगणना स्थल पर लाया गया। ग्राम पंचायत, क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही ग्राम पंचायत प्रधान के कुल 10,915 पदों के लिए यह चुनाव प्रक्रिया प्रचलित है। जिसमें कुल 34,151 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

You May Also Like

More From Author