खबर रफ़्तार, हरिद्वार: सुबह जब दो भाई अपने मां और तीसरे भाई के साथ धनौरी में रतमऊ नदी पर बावनदर्रा में नहाने के लिए गए तो इस दौरान पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों एक कुंड में डूब गए।
हरिद्वर के धनौरी में रविवार को हादसा हो गया। बावन दर्रे में नहाते समय दो सगे भाईयों की मौत हो गई। दोनों परिवार के साथ अलीगढ़ से पिरान कलियर जियारत करने आए थे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनो शवों को नदी से बाहर निकाला, जिसके बाद परिजन बिना किसी कार्यवाई के शव को लेकर घर लौट गए।
इसके बाद पुलिस ने भारतीय उत्थान परिषद ट्रस्ट की मदद से एम्बुलेंस से दोनों शव को उनके गांव भिजवा दिया है। चौकी प्रभारी धनौरी पुष्कर सिंह चौहान का कहना है कि दो युवकों की डूबने से मौत हो गई थी जिनके शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
