उत्तराखंड: रोडवेज की जमीन पर किए गए अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, मकान ध्वस्त

खबर रफ़्तार, रुद्रपुर: रुद्रपुर में रोडवेज की भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर एक बार फिर जेसीबी गरजी है।

रुद्रपुर में रोडवेज की भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर एक बार फिर जेसीबी गरजी है। राजस्व विभाग के अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में निगम की जमीन पर बनाए गए मकानोें को ध्वस्त किया गया।

परिवहन निगम की कार्यशाला परिसर से लगी आवासीय जमीन पर कई दशकों से अतिक्रमण कर मकान बना लिए गए थे। इनमें अधिकांश अवैध मकान रोडवेज के ही कर्मियों ने बनाए थे। अवैध अतिक्रमण का विवाद हाईकोर्ट में चला। उच्च न्यायालय से रोजवेज के पक्ष में फैसला आने के बाद गत 18, 19 मार्च को रोडवेज की जमीन से चार अवैध अतिक्रमण हटाए गए थे।

19 मार्च को क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटा रही जेसीबी को मौके से हटवा दिया था। एसडीएम सदर मनीष बिष्ट को फोन कर रोडवेज की जमीन की पैमाइश कराने को कहा था। एसडीएम ने नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र बुदलाकोटी के नेतृत्व में पैमाइश के लिए टीम गठित की गई थी। टीम में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ही नगर निगम के मानचित्रकार शामिल थे।

कमेटी की पैमाइश में अतिक्रमण वाला हिस्सा परिवहन निगम के स्वामित्व का निकला। निगम के नाम 1.674 हेक्टेयर जमीन है। इसमें से करीब एक हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा हो गया था।

 शनिवार को एक बार फिर नायब तहसीलदार बुदलाकोटी और निगम के आला अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि परिवहन निगम के स्वामित्व वाली जमीन को खाली किया जा रहा है। शनिवार को पांच अतिक्रमणों पर जेसीबी चली।

You May Also Like

More From Author