खबर रफ़्तार ,रुद्रपुर : रुद्रपुर के खेड़ा में दो नाबालिगों के गुटों में विवाद में फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में एक को गोली लग गई। मौके से सभी लड़के फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को सूचना दी। खेड़ा में नाबालिगों के दो गुटों में कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। रविवार सुबह खेड़ा निवासी एक नाबालिग लड़का गंगापुर गंगापुर रोड निवासी अपने दोस्त को बुलाने गया था।कुछ देर बाद दूसरे गुट के भी दो-तीन लड़के खेड़ा में आ गए। इस दौरान एक नाबालिग ने फायरिंग कर दी और गंगापुर रोड निवासी नाबालिग के बाए हाथ में गोली लग गई। घायल गंगापुर रोड स्थित विजडम स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज का कहना है आरोपी नाबालिग को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा ।
रुद्रपुर के खेड़ा में दो नाबालिगों के गुटों में विवाद में फायरिंग,एक नाबालिग को लगी गोली ,आरोपी फरार
You May Also Like
More From Author
गांजा तस्करी कर भाग रहे दो आरोपी कुएं में गिरे, डूबने से मौत
April 14, 2026
पीएम मोदी का बड़ा संदेश: उत्तराखंड बनेगा विकास का नया केंद्र
April 14, 2026

+ There are no comments
Add yours