काशीपुर में उत्तरांचल इस्पात कंपनी में विस्फोट, कई लोग हुए घायल

ख़बर रफ़्तार, उधमसिंह नगर: काशीपुर में स्थित उत्तरांचल इस्पात कंपनी में एक बड़ा विस्फोट हुआ है, जिससे 12 लोग घायल हो गए हैं। इन घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए काशीपुर के केवीआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की प्रारंभिक जांच के अनुसार यह विस्फोट पिघलते हुए लोहे में पानी के कण जाने के कारण हुआ है। इस दुर्घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है और प्रशासन द्वारा सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जा रही है।

ये भी पढ़ें…मंगलौर उपचुनाव के बीच लिब्बरहेड़ी गांव में भिड़े दो दलों के कार्यकर्ता, लाठी-डंडे चलने से कई घायल

You May Also Like

More From Author